ग्राम पंचायत चारूवा में महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन                                                  महिलायें कानून की मदद लेकर व्यवहारिक रूप से प्राप्त करे अपने अधिकार





ग्राम पंचायत चारूवा में महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन                                                 




महिलायें कानून की मदद लेकर व्यवहारिक रूप से प्राप्त करे अपने अधिकार

 

हरदा 05 नवम्बर 2020/जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस.शाक्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह की उपस्थिति में ग्राम पंचायत चारूवा तहसील खिरकिया जिला हरदा में 05 नवम्बर 2020 को महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।       

 

       शिविर में श्री शाक्य द्वारा उपस्थित लोगो को महिलाओं के अधिकारों के संबंध में आयोजित किए जाने वाले शिविर का उद्देश्‍य एवं शिविर में दी जाने वाली जानकारी संबंधी रूपरेखा के बारे में बताया एवं म.प्र.अपराध पीडित प्रतिकर योजना 2015, नेशनल लोक अदालत के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उन्‍होने बताया कि महिलाओं को कानून की जानकारी होने से वे व्यवहारिक रूप से अपने अधिकार प्राप्त करने के लिये आगे आ सकती है।

 

       शिविर में अधिवक्ता श्रीमती रंजना भारद्वाज एवं श्रीमती श्रृद्धा मालवीय द्वारा उपस्थित महिलाओं को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देषक तत्व, संवैधानिक उपचार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, एसिड अटैक, बलात्कार, आत्महत्या का दुष्प्रेरण, पति एवं नातेदारों द्वारा की जाने वाली कुरूरता यौन उत्पीडन, महिला को निर्वस्त्र करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, ताकझांक या छिपकर देखना, पीछा करना, पीसीपीएनडीटी एक्ट, गिरफ्तार महिला के अधिकार, महिला बंदी के अधिकार, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम 2007 सहित विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी।

 

            आयुष विभाग खिरकिया से श्रीमती डॉ. कामिनी नागराज, द्वारा उपस्थित लोगों को महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी तथा कोरोना वायरस से बचाव, त्रीकटू काढे के सेवन तथा निर्माण तथा कोविड-19 वैश्‍विक महामारी के संबंध में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया साथ ही चिकित्सा दल द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी लोगों का थर्मल स्केनर से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

       शिविर में श्री अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

 

            कार्यक्रम में सहायक संचालक, महिला बाल विकास विभाग हरदा डॉ. राहुल दुबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला बाल विकास की योजना के बारे में अवगत कराया गया । इस दौरान कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत चारूवा में महिलाओं को प्रवेश देने से पूर्व कोविड‘19 के दिशा-निर्देशों का कडाई से पालन किया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये सभी को कार्यक्रम के पूर्व थर्मल स्केनर से जांच की गयी, हाथों को सेनेटाईज किया गया और निःशुल्क मास्क वितरित किये गये।

 

            शिविर में नायब तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह द्वारा राजस्व विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी साथ ही किसान कल्याण योजना के संबंध में भी बताया गया।         

 

       श्री दिनेश दशोरे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत चारूवा के उपसरपंच श्री संजय नामदेव एवं ग्राम पंचायत सचिव जगदीश सोलंकी तथा आयुष विभाग का स्वास्थ्य दल एवं पीएलव्ही संजय गंगराडे, सुनिल राजपूत, दीपेन्द्र देवडा, अपेक्षा दशौरे एवं फरजाना खान एवं ग्रामवासी, महिलायें उपस्थित रही।


 

 



 



Popular posts
हरसूद छनेरा में। बरस रही अमृत धारा। पांच दिवसीय श्री रविदास महापुराण कथा का आयोजन।
Image
ज्वाइन करते ही खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता एक्शन में। जिला पंचायत सीईओ डॉ बी नागार्जुन भी साथ में दोनों की युवा जोड़ी खंडवा जिले में नए विकास के द्वार खोलने की संभावना
Image
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं---- मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण---निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन. बी. गौड़ा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बजरंग बहादुर, अधिष्ठाता डॉ. संजय दादू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत,
Image
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभिन्न ग्रामों में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं-इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा , जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री निकिता मण्डलोई, तहसीलदार श्री महेश कुमार सोलंकी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Image
कलेक्टर श्री गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश--कोई भी किसान नरवाई न जलायें,-मुसाफिरों, नौकरों व किरायेदारों की देनी होगी जानकारी
Image